ऑपरेशन सिंदूर ने भारत को बनाया दुनिया का तीसरा डिफेंस पावर


ऑपरेशन सिंदूर ने भारत को बनाया दुनिया का तीसरा डिफेंस पावर

भारत और पाकिस्तान युद्ध के बाद दुनिया ने भारत की ताकत को मान्यता दी। अमेरिका और चीन के बाद भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली डिफेंस पावर बन गया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट और एशिया पावर इंडेक्स 2025 के अनुसार भारत की रक्षा ताकत को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली। रिपोर्ट में बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, भारत की तेजी से बढ़ती आर्थिक ताकत निवेशकों को आकर्षित कर रही है।

भारत ने रक्षा पावर में किया तीसरा स्थान हासिल

भारत ने जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ दिया, जबकि पाकिस्तान को 16वां स्थान मिला। पिछले 11 वर्षों में भारत की प्रगति की दुनिया ने सराहना की है। भारत ने रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली उत्पादन और डिजिटलाइजेशन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। सैन्य ताकत में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से अपनी असली शक्ति दिखाई।

ऑपरेशन सिंदूर में भारत की असली ताकत दिखाई

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने महज 25 मिनट में पाकिस्तान के उन इलाकों को ध्वस्त किया, जहां उसका शीर्ष नेतृत्व बैठा था। भारत पर कोई आंच नहीं आई और पाकिस्तान की कोई मिसाइल भारत को नुकसान नहीं पहुंचा सकी। एशिया पावर इंडेक्स में देशों का स्थान संसाधनों और प्रभाव के आधार पर तय किया जाता है। प्रमुख शक्तियों के लिए 40 अंक आवश्यक होते हैं और इस सूची में कुल 27 देश शामिल हैं।

भारत की बढ़ती आर्थिक क्षमता

आर्थिक क्षमता में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए एक पायदान की बढ़त हासिल की है। विदेशी निवेश के मामले में भारत 9वें स्थान पर है, जो आने वाले समय में और ऊपर जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि रक्षा और आर्थिक ताकत के कारण भारत फिलीपींस और थाईलैंड से ऊपर 11वें स्थान पर है। एशिया पावर इंडेक्स 131 संकेतकों और 8 मानकों के आधार पर तैयार किया गया है, जिनमें सैन्य क्षमता, रक्षा नेटवर्क, आर्थिक शक्ति, कूटनीतिक और सांस्कृतिक प्रभाव, लचीलापन और भविष्य के संसाधन शामिल हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे