मुख्य समाचार
महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो गई है। आज पौष पूर्णिमा पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पहला स्नान शुरू हो गया है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर अमृत स्नान का पर्व मनाया जाएगा। इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। महाकुंभ से देश की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
महाकुंभ का श्रीगणेश 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा की पुण्य डुबकी से हुआ। पौष पूर्णिमा का स्नान ब्रह्म मुहूर्त में 4:32 बजे से शुरू हुआ, लेकिन श्रद्धालुओं ने 12 जनवरी की आधी रात से ही गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर स्नान करना शुरू कर दिया। साथ ही महीने भर का कल्पवास भी शुरू हो गया है।
14 जनवरी को मकर संक्रांति पर अमृत स्नान पर्व का अनूठा संयोग जुड़ रहा है। दोनों स्नान पर्वों के साथ जुड़ने से श्रद्धालुओं में उत्साह है। ठंड और बूंदाबांदी के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। संतों और महंतों के शिविर सक्रिय हैं, और पूरे मेला क्षेत्र में प्रवचन और वेद की ऋचाओं की गूंज है। जिला और मेला प्रशासन ने हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। महाकुंभ से देश की जीडीपी में एक प्रतिशत तक वृद्धि होने की उम्मीद है। भीड़ को देखते हुए महाकुंभ क्षेत्र के कुछ पुलों पर आवागमन रोक दिया गया है, और यातायात प्रबंधन में तात्कालिक संशोधन किए गए हैं। इसके साथ ही 4000 हेक्टेयर में फैले महाकुंभ क्षेत्र की तैयारियों का रिहर्सल भी किया गया है।
पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति पर 12 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले सभी 44 घाटों पर स्नान करने वाले संतों और श्रद्धालुओं पर सरकार की तरफ से हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई जाएगी।
प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
मध्यप्रदेश बिजली विभाग भर्ती परीक्षा -2024-25
BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material-
2023 yearbook for 2024 exams E-Book Price only -50 Rs
Buy pratiyogitanirdeshika – Study Material
MPPSC – Assistant Professor Exam Price Only – Rs250.
Buy pratiyogitanirdeshika – Study Material
Aabkari Aarkshak 2024-25 Exam Price Only – Rs250.