रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 – 22,000 वैकेंसी


रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 – 22,000 वैकेंसी

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से देशभर में कुल 22,000 (संभावित) पद भरे जाएंगे। यह भर्ती खासतौर पर 10वीं पास और ITI योग्य अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है।

भर्ती विवरण

  • भर्ती बोर्ड: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
  • विज्ञापन संख्या: CEN 09/2025
  • पद का नाम: ग्रुप डी (लेवल-1)
  • कुल पद: 22,000 (संभावित)
  • वेतन / पे स्केल: ₹23,500 प्रति माह (लगभग)
  • शॉर्ट नोटिस जारी तिथि: 23 दिसंबर 2025
  • श्रेणी: रेलवे RRB ग्रुप डी नोटिफिकेशन 2026
  • आधिकारिक वेबसाइट: indianrailways.gov.in

ऑनलाइन आवेदन तिथि

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी 2026 से शुरू होंगे और 20 फरवरी 2026 तक चलेगा। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी पूरे भारत से आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 33 वर्ष (1 जनवरी 2026 के अनुसार)
आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए ITI योग्यता भी मांगी गई है। शैक्षणिक योग्यता का विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS: ₹500
  • SC / ST / अन्य आरक्षित वर्ग: ₹250
  • भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा (CBT)
  2. फिजिकल टेस्ट (PET)
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  4. मेडिकल परीक्षा

इन सभी चरणों के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे