निमाड़ के जिलों को राष्ट्रीय जल पुरस्कार – खंडवा देश में अव्वल


निमाड़ के जिलों को राष्ट्रीय जल पुरस्कार – खंडवा देश में अव्वल

निमाड़ के जिलों को राष्ट्रीय जल पुरस्कार

मध्यप्रदेश के खंडवा (ईस्ट निमाड़) जिले ने ‘जल संचय, जन भागीदारी’ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में खंडवा को दक्षिण क्षेत्र की प्रथम श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खंडवा के कलेक्टर ऋषव गुप्ता और जिला पंचायत के सीईओ नागार्जुन गौड़ा को सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम में छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार और विभिन्न श्रेणियों में जल संरक्षण के लिए अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

खंडवा ने बनाया नया राष्ट्रीय कीर्तिमान

अभियान के तहत खंडवा ने 1,29,020 से अधिक जल संरक्षण संरचनाएँ बनाकर और पंजीकृत कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया। 6 सितंबर 2024 को सूरत में शुरू किए गए इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जिले को कम से कम 10,000 संरचनाएँ बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे खंडवा ने कई गुना पार कर लिया।

इन प्रयासों से न केवल भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, बल्कि वर्षा जल के अधिकतम उपयोग से आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा को भी मजबूत किया गया है।

खंडवा को 2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत सरकार ने खंडवा को 2 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। अधिकारियों के अनुसार यह राशि आगामी जल संरक्षण कार्यों और जिला विकास परियोजनाओं में उपयोग की जाएगी।

गुना नगर पालिका भी सम्मानित

राष्ट्रपति ने देश के चयनित 50 नगर निकायों में स्थान पाने पर गुना नगर पालिका को भी पुरस्कृत किया।

गुना ने जल संचय के लिए कार्ययोजना बनाकर 2,231 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के जियो-टैग फोटो पोर्टल पर अपलोड किए, जो लक्ष्य से अधिक थे। इसके अलावा नगर क्षेत्र के पुराने कुओं का जीर्णोद्धार भी किया गया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे