मध्यप्रदेश को 'उद्योग संगम' में औद्योगिक नवाचार के लिए सम्मानित
मध्यप्रदेश का उद्योग विभाग 'उद्योग संगम' में Invest MP पोर्टल के माध्यम से कई नवाचार प्रमुख रूप से प्रदर्शित करेगा। इन पहल में सिंगल विंडो सिस्टम की स्थापना, राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम (NSWS) के साथ एकीकरण, औद्योगिक भूमि बैंक की सुविधा, गति शक्ति से जुड़े लॉजिस्टिक सुधार, ऑनलाइन क्लियरेंस प्रणाली और स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रोत्साहित करना शामिल है।
केंद्र सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा 11 नवम्बर को नई दिल्ली में 'उद्योग संगम' सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री इसमें भाग लेंगे। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में Business Reform Action Plan (BRAP 2024) के परिणाम जारी किए जाएंगे और Ease of Doing Business में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के अनुरूप मध्यप्रदेश में निवेशकों के लिए व्यवसायिक सुगमता, पारदर्शिता और दक्षता को नई दिशा दी गई है। राज्य ने 434 सुधारों को प्रभावी रूप से लागू किया है, जिनमें प्रोसेस इंजीनियरिंग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और निवेश प्रोत्साहन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कदम शामिल हैं। इन सुधारों ने मध्यप्रदेश की औद्योगिक छवि को सशक्त बनाया है।
'उद्योग संगम' में मध्यप्रदेश द्वारा प्रदर्शित नवाचारों में सिंगल विंडो सिस्टम का NSWS के साथ एकीकरण, औद्योगिक भूमि बैंक, गती शक्ति लॉजिस्टिक सुधार, ऑनलाइन क्लियरेंस प्रणाली और स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रोत्साहित करने वाली पहलें शामिल हैं। इन सुधारों से उद्योग स्थापना और संचालन प्रक्रिया सरल हुई है और निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। Ease of Doing Business में मध्यप्रदेश का प्रदर्शन देश में अग्रणी माना जा रहा है और राज्य की पहलें अन्य राज्यों के लिए आदर्श मॉडल के रूप में प्रस्तुत की जाएंगी।
कार्यक्रम में औद्योगिक पार्क, स्टार्टअप्स, गती शक्ति, लॉजिस्टिक्स और Ease of Doing Business पर विभिन्न प्रस्तुतियाँ होंगी। इसके बाद BRAP 2024 वीडियो रिलीज़ और राज्यों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा राज्यों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर उद्योग स्थापना और निवेश प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। 'उद्योग संगम' में राज्य की प्रस्तुति इसी विजन का प्रतीक होगी।