मध्यप्रदेश 'वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन' पोर्टल पंजीयन में अग्रणी


मध्यप्रदेश 'वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन' पोर्टल पंजीयन में सबसे आगे

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने भारत सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन' के क्रियान्वयन में पूरे देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर उच्च शिक्षा विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उच्च शिक्षा विभाग राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और सतत् नवीन आयाम स्थापित कर रहा है।

मध्यप्रदेश ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है और पूरे देश में इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करके सिरमौर बनकर उभरा है। राज्य ने विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शोध पत्रिकाओं और डिजिटल लाइब्रेरी तक पहुंच बनाने में अन्य राज्यों जैसे कर्नाटक और राजस्थान को पीछे छोड़ दिया है। अब तक 617 उच्च शिक्षा संस्थानों ने पोर्टल पर पंजीयन कराया है, जबकि कर्नाटक दूसरे स्थान पर है जहां 480 संस्थानों ने पंजीयन कराया है।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण में राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। दूसरे चरण में प्रत्येक उच्चतर शिक्षा संस्थान में नोडल अधिकारी नामांकित किए गए। तृतीय चरण में संस्थान के नोडल अधिकारी ने प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को पंजीकृत किया और उनके लिए आईडी एवं पासवर्ड तैयार कर उपलब्ध कराया। इसके बाद उपयोगकर्ता पोर्टल पर लॉगिन कर शोध पत्रों और पुस्तकों को नि:शुल्क पढ़ सकते हैं।

भारत सरकार की यह योजना विद्यार्थियों, शोधार्थियों और प्राध्यापकों को 30+ प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों की शोध पत्रिकाओं और पुस्तकों तक सरल पहुंच प्रदान करती है। डिजिटल शिक्षा के उपयोग में मध्यप्रदेश पूरे देश में अग्रणी है। अब तक 617 संस्थानों ने पंजीयन कराया है और 8,38,000 से अधिक विद्यार्थियों और शोधार्थियों द्वारा पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। यह पहल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध संवर्धन और वैश्विक ज्ञान तक समान पहुंच को बढ़ावा देती है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे