वैश्विक समिट में लांच होगा भारत का एआई माडल


वैश्विक समिट में लांच होगा भारत का एआई माडल

भारत का अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) माडल तैयार हो गया है और इसे दुनिया के सबसे बड़े एआई इंपैक्ट समिट में लांच किया जाएगा। भारत ने अब तक 200 एआई माडल विकसित किए हैं और इस दिशा में कार्य जारी है। यह समिट 16-20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 100 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 15 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और गूगल, एनविडिया, माइक्रोसॉफ्ट और रिलायंस जैसी 100 वैश्विक कंपनियों के सीईओ भी मौजूद रहेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 30 जनवरी को बताया कि भारत पूरी दुनिया को भरोसेमंद और सुरक्षित एआई माडल देना चाहता है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है और एआई से पूछता है कि बीमारी का इलाज क्या हो सकता है, तो एआई उसका उत्तर देगा। लेकिन एआई के जवाब पर तभी भरोसा किया जा सकता है जब वह अपने उत्तर का स्रोत भी बताए।

भारत में एआई से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य विकास पर अब तक 70 अरब डॉलर का निवेश हो चुका है और जल्द ही यह निवेश दोगुना होने की संभावना है। वैष्णव ने बताया कि भारत एआई माडल विकसित करते समय पूरी दुनिया खासकर गरीब देशों को ध्यान में रख रहा है। सेमीकंडक्टर की तरह ही भारत में एआई के लिए कुशल युवाओं का बल तैयार किया जा रहा है। 500 से अधिक विश्वविद्यालयों में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा और छात्रों को एआई की पूरी जानकारी दी जाएगी।

प्रधानमंत्री के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार की अध्यक्षता में एआई को नियंत्रित करने के लिए समग्र नीति तैयार की जा रही है। इसके अलावा सरकार एआई इकोनॉमिक काउंसिल बनाने पर भी विचार कर रही है। गत गुरुवार को पेश होने वाले आर्थिक सर्वेक्षण में इस काउंसिल की स्थापना की सिफारिश की गई थी।

वैष्णव ने कहा कि एआई के प्रसार की गति को देखते हुए कुछ महीनों में ही बहुत बदलाव आ सकता है। एआई के कारण घरेलू स्तर पर नौकरी जाने का खतरा कम हुआ है। इस साल आईटी उद्योग ने पिछले साल की तुलना में 33% अधिक लोगों को रोजगार दिया है।

एआई इंपैक्ट समिट की सात थीम

  • आर्थिक और सामाजिक भलाई के लिए एआई
  • सबको एआई का समान अवसर
  • सुरक्षित और भरोसेमंद एआई
  • सामाजिक सशक्तिकरण के लिए एआई
  • विज्ञान के लिए एआई
  • मानव संसाधन के लिए एआई
  • नवाचार (इनोवेशन) के लिए एआई




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे