सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर – 24 जनवरी 2026


सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर – 24 जनवरी 2026

  • अभिषेक शर्मा का टी20 रिकॉर्ड:
    भारतीय ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाजों में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था। अभिषेक शर्मा के टी20 करियर में अब 81 छक्के हो चुके हैं, जबकि युवराज सिंह ने 74 छक्के लगाए थे।
  • चीन की जनसंख्या में गिरावट:
    वर्ष 2025 में चीन की जनसंख्या लगातार चौथे वर्ष घट गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चीन की आबादी में लगभग 30 लाख की कमी आई। इस दौरान जन्म दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई और केवल 79.2 लाख बच्चों का जन्म हुआ।
  • नासा का आर्टेमिस-2 मिशन:
    नासा वर्ष 2026 में आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह वर्ष 1972 के बाद पहला मानव मिशन होगा, जो चंद्रमा की परिक्रमा करेगा। इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे, जिनमें एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री भी होगा।
  • वाल्मीकि रामायण की प्राचीन पांडुलिपि:
    वाल्मीकि रामायण की 233 वर्ष पुरानी संस्कृत पांडुलिपि अयोध्या स्थित इंटरनेशनल राम कथा म्यूजियम को भेंट की गई। यह पांडुलिपि विक्रम संवत 1849 (1792 ईस्वी) की है। इसमें महेश्वर तीर्थ द्वारा रचित "तत्वदीपिकाटीका" नामक टीका शामिल है।
  • सबसे सुरक्षित शहरों की रैंकिंग:
    नंबियो सेफ्टी इंडेक्स के अनुसार चीन का किंगदाओ दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर बना, जबकि कर्नाटक का मंगलुरु भारत का सबसे सुरक्षित शहर रहा। यह इंडेक्स शहरों में अपराध स्तर और सुरक्षा की स्थिति का आकलन करता है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे