संसद का बजट सत्र आज से शुरू, राष्ट्रपति का अभिभाषण


संसद का बजट सत्र आज से शुरू, राष्ट्रपति का अभिभाषण

18वीं लोकसभा के बजट सत्र का पहला हिस्सा 28 जनवरी 2026 को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण दिया।

राष्ट्रपति ने अपने 45 मिनट के भाषण में कहा कि सरकार देश में आर्थिक प्रगति और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भ्रष्टाचार और घोटालों से निपटने में सरकार की सफलता का उल्लेख किया। भाषण में VB-जी राम जी कानून का भी जिक्र हुआ, जिसके बाद विपक्ष ने कानून वापस लेने की मांग करते हुए हंगामा किया, जबकि एनडीए सांसदों ने समर्थन में नारेबाजी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी तालियों के साथ समर्थन करते नजर आए।

बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल 2026 तक दो हिस्सों में चलेगा। पहला हिस्सा 28 जनवरी से 13 फरवरी और दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा। इस दौरान कुल 30 बैठकें होंगी। 28 जनवरी और 1 फरवरी को कोई शून्यकाल नहीं होगा।

राष्ट्रपति के भाषण की 4 प्रमुख बातें

  • भारत की सेतु भूमिका: राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया में सेतु की भूमिका निभा रहा है।
  • ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना की वीरता को पूरी दुनिया ने देखा, आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया गया। मिशन सुदर्शन चक्र पर काम जारी है।
  • नई पीढ़ी को पूर्वजों से सीख: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस, बिरसा मुंडा और सरदार पटेल की 150वीं जयंती, और भारत रत्न भूपेन हजारिका की जयंती से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है, जो विकसित भारत की यात्रा को तेज करती है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे