अमेरिका का चीन पर 245 प्रतिशत जवाबी टैरिफ


अमेरिका का चीन पर 245 प्रतिशत जवाबी टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 125% से बढ़ाकर 245% टैरिफ लगा दिया है। अमेरिका और चीन के बीच यह ट्रेड वार लगातार बढ़ता जा रहा है और इस बीच चीन ने भी ट्रंप के इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका टैरिफ नंबर गेम जारी रखता है तो चीन इसे नजरअंदा करेगा और इस पर कोई ध्यान नहीं देगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो सप्ताह पहले सभी देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की थी, उसके बाद उन्होंने दर्जनों देशों पर लगाए गए उच्च रेसिप्रोकल टैरिफ को वापस ले लिया था। जबकि चीन पर शुल्क जारी रखा था।

चीन ने जवाब में अमेरिकी वस्तुओं पर अपने स्वयं के शुल्क बढ़ा दिए और बातचीत की मांग नहीं की, जिसके बारे में उसका कहना है कि बातचीत केवल पारस्परिक सम्मान और समानता के आधार पर ही की जा सकती है।

इस बीच, कई अन्य देशों ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय समझौतों पर विचार करना शुरू कर दिया है। पिछले हफ़्ते, चीन ने भी विश्व व्यापार संगठन में एक नई शिकायत दर्ज की, जिसमें अमेरिकी टैरिफ़ पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई, जिसमें वाशिंगटन पर वैश्विक व्यापार निकाय के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया।

अमेरिका ने कहा- चीन के 'हमारे पैसों' की जरूरत है। चीन ने इस सप्ताह अप्रत्याशित रूप से एक नए व्यापार वार्ताकार की नियुक्ति की है जो बढ़ते टैरिफ युद्ध को हल करने के लिए किसी भी वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, उसने ज़ार वांग शॉवेन की जगह ली चेंगगांग को नियुक्त किया है, जो विश्व व्यापार संगठन में इसके दूत हैं।

वाशिंगटन ने कहा कि ट्रंप चीन के साथ व्यापार समझौता करने के लिए तैयार हैं लेकिन बीजिंग को पहला कदम उठाना चाहिए, उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन को 'हमारे पैसों' की जरूरत है।

चीन ने 85 हजार भारतीयों को दिया वीजा। डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाए हैं, लेकिन उनकी चीन पर खासी टेढ़ी नजर है। यही वजह है कि ट्रंप ने चीन पर 150 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इससे चीन के उत्पाद, अमेरिका में दोगुने महंगे हो गए हैं। ऐसे में चीन अब भारत के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

भारत स्थित चीन के दूतावास ने इस वर्ष 9 अप्रैल तक 85 हजार भारतीय नागरिकों को वीजा दिया है। दोनों देशों के बीच लोगों के लोगों से संबंधों को बेहतर करने की दिशा में यह अहम कदम है। भारत में चीन के राजदूत शू फेहोंग ने बताया कि 'इस वर्ष 9 अप्रैल 2025 तक चीनी दूतावास ने भारतीय नागरिकों को 85 हजार से ज्यादा वीजा जारी किए हैं। चीन में और भारतीय दोस्तों का स्वागत करेंगे ताकि वे चीन में खुले, सुरक्षित, वाइब्रेंट और मित्रवत माहौल का अनुभव कर सकें।'

भारतीय पर्यटकों को लुभाने की कोशिश कर रहा चीन। गौरतलब है कि चीन की सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए कई छूट शुरू की हैं, जिनके तहत भारतीय आवेदक बिना किसी पूर्व ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के कार्य दिवसों में सीधे वीजा केंद्र पर आवेदन जमा कर सकते हैं। साथ ही थोड़े समय के लिए चीन की यात्रा करने वाले नागरिकों को बायोमेट्रिक डेटा देने से भी छूट दी गई है। चीन ने वीजा शुल्क भी कम कर दिया है और काफी कम दर पर चीन का वीजा प्राप्त किया जा सकता है। इससे भारतीयों के लिए चीन की यात्रा किफायती भी हो गई है। चीन भारतीय पर्यटकों को भी लुभाने की कोशिश कर रहा है और अपने प्रमुख त्योहारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का खूब प्रचार कर रहा है।

भारत से व्यापार संबंध बढ़ाना चाहता है। डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाए हैं, लेकिन उनकी चीन पर खासी टेढ़ी नजर है। यही वजह है कि ट्रंप ने चीन पर 150 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इससे चीन के उत्पाद, अमेरिका में दोगुने महंगे हो गए हैं। ऐसे में चीन अब भारत के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने पर जोर दे रहा है। चीनी दूतावास के प्रवक्ता यू जिंग ने कहा है कि 'भारत और चीन के व्यापारिक संबंध पूरकता औऱ पारस्परिक लाभ पर आधारित हैं। अमेरिका के टैरिफ के दुरुपयोग का सामना करने के लिए दो विकासशील देशों को साथ खड़ा होना चाहिए।'

हालांकि भारत और चीन के कूटनीतिक संबंध चुनौतियों से भरे हुए हैं। खासकर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चल रहे सैन्य गतिरोध से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव है, लेकिन अब लग रहा है कि चीन को भी भारत की अहमियत का अंदाजा हो गया है। तभी चीन की सरकार भारत के साथ अपने संबंधों को बेहतर करने की कवायद कर रही है। इसके लिए लोगों के लोगों से रिश्ते मजबूत करने की कोशिश हो रही है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे