समूह-2 उपसमूह-3 परीक्षा 2025 - सामान्य अभिक्षमता और हिंदी प्रश्न


समूह ग - समूह-2 उपसमूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025

विषय: सामान्य अभिक्षमता (General Aptitude)

  1. नंदा के पास केक के 16 पैकेट और बिस्कुट के 20 पैकेट हैं। यदि वह उन्हें बच्चों में बांटना चाहता है, तो उसे प्रत्येक बच्चे को समान संख्या में केक और बिस्कुट वितरित करने के लिए कितनी बड़ी संख्या में बच्चों की आवश्यकता होगी?
    A. 8
    B. 2
    C. 4
    D. 6
    सही उत्तर: C
  2. यदि एक नाव 5 घंटे में 78 किमी की दूरी तय करती है। मीटर/सेकंड में नाव की गति की गणना करें:
    A. 4.3 मी/से
    B. 5.7 मी/से
    C. 9.1 मी/से
    D. 12.6 मी/से
    सही उत्तर: A
  3. एक व्यक्ति J से K तक 35 किमी/घंटा की गति से दौड़ता है और 65 किमी/घंटा की गति से वापस लौटता है। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत गति ज्ञात करें:
    A. 45.5 किमी/घंटा
    B. 50.5 किमी/घंटा
    C. 41.89 किमी/घंटा
    D. 45.65 किमी/घंटा
    सही उत्तर: A
  4. एक ट्रेन ने 15 घंटे में स्टेशन S से T तक का सफर तय किया और 10 घंटे में वापस लौटती है। गति का अनुपात ज्ञात करें:
    A. 2 : 3
    B. 11 : 8
    C. 9 : 11
    D. 6 : 7
    सही उत्तर: A
  5. एक मोटर बोट शांत पानी में 12 किमी/घंटा की गति से चल सकती है। नदी 4 किमी/घंटा की गति से बह रही है। नाव धारा के प्रतिकूल स्थान "P" तक जाकर कुल 12 घंटे में वापस प्रारंभिक बिंदु पर लौट आती है। दोनों स्थानों के बीच की दूरी ज्ञात करें:
    A. 48 किमी
    B. 96 किमी
    C. 64 किमी
    D. 36 किमी
    सही उत्तर: C

विषय: सामान्य हिंदी (स्नातक स्तर)

  1. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द “इक” प्रत्यय का प्रयोग कर नहीं बनाया गया है?
    A. धार्मिक
    B. नैतिक
    C. शौकीन
    D. पौराणिक
    सही उत्तर: C
  2. वर्तनी, व्याकरण एवं अनावश्यक शब्दों के प्रयोग की दृष्टि से, निम्नलिखित में से कौन-सा एक वाक्य अशुद्ध है?
    A. आज पिताजी ने मुझे एक रूपया दिया।
    B. यह सुनते ही उसके होश उड़ गए।
    C. बच्चों ने एक काले नाग को मारा।
    D. इन शब्दों के वाक्यों में प्रयोग करो।
    सही उत्तर: D
  3. निम्नलिखित में से त्रुटिरहित वाक्य का चयन कीजिए:
    A. मैं हल करने कि कोशीश में हूं।
    B. भारत और पाक में घमासान युद्ध हुआ था।
    C. कृपया कृपा करके मेरा नाम लिख भी दें।
    D. उसकी पत्नी बड़ी लजीज है।
    सही उत्तर: B
  4. निम्नलिखित में से पूर्णतः शुद्ध वाक्य का चयन करें:
    A. मैं तेरे घर आया, किन्तुप तूम मिले नहीं थे।
    B. मैं तुम्हारे घर आया; पर तुम वहाँ नहीं थे।
    C. मैं तुम्हारे घर आया और तुम वहाँ ही नहीं थे।
    D. मैं तुम्हारे घर आया लेकिन तुम नहीं थे वहाँ।
    सही उत्तर: B
  5. जहाँ भावातिरेक के कारण शब्दों की पुनरावृत्ति होती है, वहाँ किस विराम चिन्ह का प्रयोग होता है?
    A. पूर्णविराम चिन्ह
    B. समानतासूचक चिन्ह
    C. अल्पविराम चिन्ह
    D. विवरण चिन्ह
    सही उत्तर: C




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika December 2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे