मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना | 75 लाख महिलाओं को ₹10,000


प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं को ₹10,000-₹10,000 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है ताकि वे स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

₹7,500 करोड़ की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से कुल ₹7,500 करोड़ की राशि 75 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की। लाभार्थियों के बैंक खातों में यह राशि धीरे-धीरे पहुंचना शुरू हो चुकी है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: सीएम नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि महिलाओं को उनके सपनों को साकार करने का एक सशक्त साधन है। वे इससे अपनी मनपसंद का रोजगार शुरू कर सकेंगी और अपने परिवार की आय बढ़ा सकेंगी।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?

यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके तहत महिलाओं को उनके पसंद के स्व-रोजगार और आजीविका से जुड़ी गतिविधियाँ शुरू करने के लिए प्रारंभिक पूंजी के रूप में ₹10,000 की सहायता राशि दी जाती है।

आगे चलकर महिलाओं को ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी मिल सकती है। लाभार्थी कृषि, पशुपालन, सिलाई, बुनाई, हस्तशिल्प और छोटे स्तर के व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में काम शुरू कर सकती हैं।

इसके अलावा, स्वयं सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और ग्रामीण हाट-बाजारों के ज़रिए बाजार तक पहुंच की सुविधा भी दी जाएगी।

योजना का लाभ किन्हें मिलेगा?

  • केवल बिहार की स्थायी निवासी महिलाएं ही पात्र हैं।
  • आयु सीमा: 18 से 60 वर्ष के बीच।
  • शैक्षणिक योग्यता: 10+2, ITI, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या समकक्ष।
  • आवेदक के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।

मुझे विश्वास है महिलाएं राशि का सदुपयोग करेंगी – सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरोसा जताया कि बिहार की माताएं-बहनें इस सहायता राशि का पूरा सदुपयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल अपने परिवार के लिए काम किया, जबकि हम पूरे बिहार के लिए काम कर रहे हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika December 2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे