आर्थिक नवाचार और क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल 2025


क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल

13 अक्टूबर को 2025 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों जोएल मोकिर (अमेरिका), पीटर हॉविट (अमेरिका), और फिलिप एगियॉन (यूके) को दिया गया है।

नोबेल समिति ने बताया कि इन अर्थशास्त्रियों ने यह समझाया कि नवाचार (Innovation) कैसे आर्थिक विकास का रास्ता खोलता है। तकनीक तेजी से बदलती है और इसका असर सभी पर पड़ता है। नए उत्पाद और उत्पादन की नई तकनीकें पुराने तरीकों की जगह लेती रहती हैं और यह प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती। यही सतत आर्थिक विकास का आधार बनती है, जिससे दुनिया भर में लोगों की जीवन गुणवत्ता, स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार होता है।

विजेताओं को 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोना (लगभग ₹10.3 करोड़), सोने का मेडल और प्रमाणपत्र मिलेगा। पुरस्कार वितरण 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में होगा।

नोबेल विजेताओं ने बताया कि इस तरह के बदलाव संघर्ष पैदा कर सकते हैं, जिन्हें सही ढंग से संभालना आवश्यक है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो बड़ी कंपनियां और कुछ विशेष समूह नए विचारों और नवाचारों को रोक सकते हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे