सामान्य ज्ञान प्रश्न - 18 अक्टूबर 2025


सामान्य ज्ञान प्रश्न – 18 अक्टूबर 2025

  1. साँची के स्तूप को किस वर्ष यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया था?
    उत्तर: 1989 ई.
  2. कोणार्क के सूर्य मन्दिर को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है?
    उत्तर: काला पैगोडा
  3. एलोरा की गुफाएँ, जो महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद शहर के पास स्थित हैं, किन धर्मों से संबंधित हैं?
    उत्तर: बौद्ध, हिन्दू और जैन धर्म
  4. लिंगराज मंदिर, जो ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित है, किस शैली में निर्मित है?
    उत्तर: नागर शैली
  5. पुर्तगालियों ने भारत में अपना पहला किला 1503 ई. में कहाँ बनाया था?
    उत्तर: कोचिन में
  6. 5 मार्च, 1931 को गांधी-इरविन समझौते पर किसने हस्ताक्षर किए थे?
    उत्तर: गांधीजी ने कांग्रेस की ओर से और लॉर्ड इरविन ने सरकार की ओर से
  7. भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक कब संपन्न हुई थी?
    उत्तर: 9 दिसंबर, 1946
  8. संविधान की प्रस्तावना का प्रस्ताव संविधान सभा में किसने रखा?
    उत्तर: जवाहरलाल नेहरू
  9. महासागर की खाद्य श्रृंखला में प्राथमिक उत्पादक कौन माने जाते हैं?
    उत्तर: बैक्टीरिया, फाइटोप्लांकटन और शैवाल
  10. विश्वभर में भवन निर्माण के कार्बन पदचिन्ह का आकलन करने के लिए UNEP द्वारा किसका विकास किया गया है?
    उत्तर: कॉमन कार्बन मेट्रिक
  11. यदि किसी पौधे की प्रजाति के लिए खेती हेतु लाइसेंस की आवश्यकता हो, तो उसे किस अनुसूची में रखा जाता है?
    उत्तर: वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-4
  12. कम समय में वन क्षेत्र विकसित करने की प्रसिद्ध जापानी पद्धति क्या कहलाती है?
    उत्तर: मियावाकी पद्धति
  13. मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड के लिए कौन से खेत प्रमुख स्रोत माने जाते हैं?
    उत्तर: धान के खेत
  14. भारत के किन राज्यों से होकर कर्क रेखा गुजरती है?
    उत्तर: गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम
  15. भारत का दक्षिणतम, उत्तरतम, पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर बिंदु कौन-कौन से हैं?
    उत्तर: क्रमशः इंदिरा पॉइंट, इंदिरा कॉल, गौरमीता और लिविधु
  16. भारत और पाकिस्तान को विभाजित करने वाली रेखा कौन-सी है?
    उत्तर: रेडक्लिफ रेखा
  17. भारतीय प्रादेशिक जल सीमा तटरेखा से कितनी दूरी तक होती है?
    उत्तर: 12 समुद्री मील
  18. भारत के लिए विदेशी मुद्रा आय का सबसे बड़ा स्रोत क्या है?
    उत्तर: विदेशों में कार्यरत भारतीयों द्वारा भेजा गया धन
  19. भारत के किस क्षेत्र में सर्वाधिक कार्यबल कार्यरत है?
    उत्तर: कृषि क्षेत्र
  20. भारत में स्टॉक एक्सचेंजों की देखरेख कौन-सी नियामक संस्था करती है?
    उत्तर: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika December 2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika November 2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे