डेंबले और बोनमाटी ने जीता प्रतिष्ठित बैलन डिओर पुरस्कार


डेंबले और बोनमाटी ने जीता प्रतिष्ठित बैलन डिओर पुरस्कार

पेरिस सेंट जर्मेन के ओसमाने डेंबले और बार्सिलोना की एटाना बोनमाटी ने पुरुष और महिला वर्ग में प्रतिष्ठित बैलन डिओर पुरस्कार जीता। बोनमाटी ने लगातार तीसरी बार यह खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और वह ऐसा करने वाली तीसरी फुटबॉलर बनीं। इससे पहले यह कारनामा केवल प्लाटिनी और मेसी ने किया था।

डेंबले ने पीएसजी को पहली बार चैंपियंस लीग खिताब दिलाने में मदद की और मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर रोड्री को पछाड़कर खिताब जीता। वह फ्रांस के छठे खिलाड़ी बने जिन्हें यह पुरस्कार मिला है।

बोनमाटी ने अपनी स्पेनिश टीम साथी मैरियोना काल्डेंटी को पछाड़कर पुरस्कार जीता। यह उनकी लगातार तीसरी जीत थी, जिससे उन्होंने प्लाटिनी (1983–85) और मेसी (2009–12) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

डेंबले के लिए यह सीजन शानदार रहा। कोच लुइस एनरिक ने उन्हें अनुशासनात्मक कारणों से टीम से बाहर कर दिया था, लेकिन उन्होंने वापसी कर 53 मैचों में 35 गोल किए और 16 असिस्ट दिए।

चैंपियंस लीग में उन्होंने 15 मैचों में 8 गोल दागे और 6 गोल में सहायक की भूमिका निभाई। उन्हें ट्रॉफी रोनाल्डिन्हो ने दी और मंच पर उनकी मां भी उनके साथ थीं। डेंबले ने फ्रेंच में कहा, "इस तरह की ट्रॉफी जीतना सम्मान की बात है।"

अन्य पुरस्कार

  • बार्सिलोना के लामिन यमाल को लगातार दूसरे साल कोपा ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ अंडर-21 खिलाड़ी) से सम्मानित किया गया।
  • विकी लोपेज़ ने महिला कोपा ट्रॉफी जीती।
  • सारीना विएगमैन को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच और लुइस एनरिक को सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच चुना गया।
  • पीएसजी को सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्लब का पुरस्कार मिला।
  • जियानलुइगी डोनारुमा को याशिन अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) मिला और हैंपटन को सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर घोषित किया गया।
  • इवा पेजर (बार्सिलोना) और विक्टर योकेरेस को गर्ड मुलर अवॉर्ड (सर्वाधिक स्कोर करने वाले खिलाड़ियों के लिए) मिला।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे