भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया | वैश्विक अपील


भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के सीमावर्ती शहरों पर हमास के ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने नौ पाकिस्तानी शहरों पर जबरदस्त हमला किया, जिसमें नौसेना ने कराची पोर्ट को भी निशाना बनाया। इस बढ़ते तनाव को लेकर अमेरिका, चीन और संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है।

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई और नागरिक सुरक्षा

8 मई को हुए पाकिस्तानी हमले के बाद भारत सरकार ने सीमावर्ती शहरों में ब्लैकआउट घोषित कर दिया और नागरिकों को बंकरों में भेजा गया। भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों को विफल कर दिया। इसके बाद भारत ने नौ पाकिस्तानी शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमले किए और कराची बंदरगाह पर भी अटैक किया।

अमेरिका, चीन और संयुक्त राष्ट्र की अपील

बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका, चीन और संयुक्त राष्ट्र ने भारत और पाकिस्तान दोनों से संयम बरतने और शांति कायम रखने की अपील की है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका दक्षिण एशिया की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करेगा।

रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी बात की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ प्रतिबद्धता जताई। 'रेडियो पाकिस्तान' के अनुसार, रुबियो ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी फोन पर बात की और क्षेत्र में शांति बनाए रखने पर बल दिया।

चीन की प्रतिक्रिया

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि बीजिंग मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित है। उन्होंने दोनों देशों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में काम करने, अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने और तनाव बढ़ाने वाले कदमों से बचने की अपील की। चीन ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर तनाव को कम करने में रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रतिक्रिया

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने भी दोनों देशों से बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान निकालने की अपील की ताकि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति स्थापित की जा सके।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे