MPTET सामाजिक विज्ञान परीक्षा - 7-मार्च-2025
1. विश्व में लौह अयस्क का सर्वाधिक संचित भण्डार है:
- A. भारत में
- B. संयुक्त राज्य अमेरिका में
- C. ब्राजील में
- D. पूर्व सोवियत संघ में
सही उत्तर: D. पूर्व सोवियत संघ में
2. भारत और चीन के मध्य की सीमा रेखा को किस नाम से जाना जाता है?
- A. ड्यूरण्ड रेखा
- B. सीजफायर रेखा
- C. मैकमोहन रेखा
- D. रेडक्लिफ रेखा
सही उत्तर: C. मैकमोहन रेखा
3. विभिन्न प्रकार के जीव-जन्तु और पौधे सर्वाधिक संख्या में कहाँ पाए जाते हैं?
- A. उष्णकटिबंधीय वनों में
- B. उष्णकटिबंधीय घास के क्षेत्रों में
- C. शीतोष्ण वनों में
- D. शीतोष्ण घास के मैदानों में
सही उत्तर: A. उष्णकटिबंधीय वनों में
4. भारत की जनसंख्या वृद्धि का सबसे बड़ा कारण है:
- A. वैश्वीकरण
- B. नगरीकरण
- C. मृत्युदर में कमी
- D. स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
सही उत्तर: C. मृत्युदर में कमी
5. भारत के किस राज्य में चाय का उत्पादन अत्यधिक होता है?
- A. कर्नाटक में
- B. असम में
- C. तमिलनाडु में
- D. केरल में
सही उत्तर: B. असम में