एमपीटीईटी परीक्षा सामाजिक विज्ञान – 22-2-2025


  • निम्नलिखित में से किन हड़प्पा सभ्यता से जुड़े स्थलों पर घोड़े के अवशेष प्राप्त हुए हैं ?
    अ) सूरकोटडा, कालीबंगा और धोलावीरा
    ब) कालीबंगा, माण्डा और सूरकोटडा
    स) सूरकोटडा, धोलावीरा और माण्डा
    द) सूरकोटडा और कालीबंगा
    उत्तर: द) सूरकोटडा और कालीबंगा
  • इनमें से कहाँ पर विशिष्टï प्रकार के अग्नि कुण्डों की श्रंृखला और धार्मिक स्नान की व्यवस्था का पता चलता है ?
    अ) मोहनजोदड़ो
    ब) हड़प्पा
    स) कालीबंगा
    द) लोथल
    उत्तर: स) कालीबंगा
  • भगवान बुद्ध के जन्म एवं मृत्यु की तिथियों के निर्धारण में किस परम्परा का अधिक महत्व है ?
    अ) सिंहली परम्परा- महावंश और दीपवंश
    ब) चीनी परम्परा -कैण्टन
    स) भारतीय बौद्ध परम्परा- अवदान साहित्य
    द) तिब्बती परम्परा- इतिहासकार तारानाथ
    उत्तर: अ) सिंहली परम्परा- महावंश और दीपवंश
  • निम्नलिखित में से कौनसा प्राचीन नगर गौतम बुद्ध के जीवन से नहीं जुड़ा है ?
    अ) चम्पा
    ब) साकेत
    स) पाटलिपुत्र
    द) कोसाम्बी
    उत्तर: स) पाटलिपुत्र
  • 303 ई. पू. में चन्द्रगुप्त और सेल्युकस के बीच हुई सन्धि के सन्दर्भ में कौनसा एक वक्तव्य विवादास्पद है ?
    अ) सेल्युकस ने अपना बड़ा क्षेत्र चन्द्रगुप्त को समर्पित किया
    ब) चन्द्रगुप्त ने 500 हाथी सेल्युकस को उपहारस्वरूप दिए
    स) मैगस्थनीज के रूप में एक यूनानी राजदूत मौर्य दरबार में भेजा गया
    द) सेल्युकस ने अपनी पुत्री का विवाह चन्द्रगुप्त से किया
    उत्तर: द) सेल्युकस ने अपनी पुत्री का विवाह चन्द्रगुप्त से किया
  • मौर्यकाल में व्यापार नियन्त्रण के सम्बन्ध में कौनसा कथन सही नहीं है ?
    अ) व्यापारिक प्रक्रिया एवं लाभांश पर राज्य का नियंत्रण था
    ब) वस्तुओं पर 1/10 शुल्क निश्चित था
    स) वस्तुओं के विक्रय पर राज्य की कड़ी निगरानी रहती थी
    द) राज्य स्वयं कुछ कारीगरों को सीधे नियुक्त करता था
    उत्तर: ब) वस्तुओं पर 1/10 शुल्क निश्चित था
  • गुप्तोत्तर काल में स्वर्ण सिक्कों की क्रमश: अनुपस्थिति एवं सिक्कों का क्षरण दर्शाता है कि-
    अ) वस्तुएँ सस्ती थीं, स्वर्ण सिक्के आवश्यक नहीं थे
    ब) स्वर्ण अनुपलब्ध था
    स) मुद्रा अर्थव्यवस्था शिथिल पड़ चुकी थी
    द) व्यापार का ह्रास हो गया था
    उत्तर: द) व्यापार का ह्रास हो गया था
  • महमूद गजनी का भारत पर अन्तिम आक्रमण कब हुआ ?
    अ) 1021-22 ई. सन् में
    ब) 1024 ई. सन् में
    स) 1025 ई. सन् में
    द) 1027 ई. सन् में
    उत्तर: द) 1027 ई. सन् में
  • दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने ‘सात शहरों’ की स्थापना की ?
    अ) इल्तुतमिश ने
    ब) कुतुबुद्दीन ऐबक ने
    स) फिरोज तुगलक ने
    द) बलबन ने
    उत्तर: ब) कुतुबुद्दीन ऐबक ने
  • किस सुल्तान ने स्वयं को ‘नायब-ए-खुदाई’ कहा ?
    अ) इल्तुतमिश
    ब) बलबन
    स) अलाउद्दीन खिलजी
    द) गयासुद्दीन तुगलक
    उत्तर: ब) बलबन



  • पत्रिका

    ...
    Pratiyogita Nirdeshika January 2026
    और देखे
    ...
    Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
    और देखे
    ...
    Pratiyogita Nirdeshika December 2025
    और देखे
    ...
    Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
    और देखे