MPTET सामाजिक विज्ञान परीक्षा - 22-03-2025
MPTET परीक्षा सामाजिक विज्ञान - 22-3-2025
- गौतम बुद्ध का निर्वाणस्थल कुशीनगर किस राजवंश के अधीन था?
- अ. शाक्य
- ब. लिच्छवि
- स. मल्ल
- द. मौर्य
उत्तर: स. मल्ल
- निम्नलिखित में से कौन सा मंदिर गुप्तकालीन नहीं था?
- अ. भीतरगांव का ईटों का मंदिर
- ब. देवगढ़ का दशावतार मंदिर
- स. भूमरा का शिव मंदिर
- द. खजुराहों का कन्दरिया महादेव का मंदिर
उत्तर: द. खजुराहों का कन्दरिया महादेव का मंदिर
- निम्नलिखित में से कौन सा संत निर्गुण विचारधारा का नहीं है?
- अ. कबीरदास
- ब. नानकदेव
- स. दादू
- द. चैतन्य
उत्तर: द. चैतन्य
- फसल के उत्पादन एवं भूमि की नाप के आधार पर सर्वप्रथम किस शासक ने लगान वसूली प्रारंभ की?
- अ. ग्यासुद्दीन तुगलक
- ब. फिरोज तुगलक
- स. शेरशाह
- द. अलाउद्दीन खिलजी
उत्तर: द. अलाउद्दीन खिलजी
- सत्रहवीं शताब्दी में अंग्रेजों द्वारा यूरोप को निर्यात की जाने वाली कौन सी वस्तु नहीं थी?
- अ. मसाले
- ब. चाय
- स. सूती वस्त्र
- द. नील
उत्तर: ब. चाय