म.प्र. पुलिस उपनिरीक्षक एवं सूबेदार भर्ती परीक्षा – 6 नवम्बर 2025
सामान्य ज्ञान प्रश्न
1. कौन-सा शहर ‘परफ्यूम कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’ कहलाता है, जहाँ 300 साल से इत्र उद्योग है और फूलों की खेती होती है?
अ. फ्लोरेंस (इटली)
ब. ग्रास (फ्रांस)
स. सेविले (स्पेन)
द. ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)
उत्तर: ब. ग्रास (फ्रांस)
2. दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला कौन हैं, जिनकी लंबाई 7 फीट 0.7 इंच है?
अ. येकातेरिना लिसिना (रूस)
ब. रूमेसा गेलगी (तुर्की)
स. सैंड्रा एलन (अमेरिका)
द. जैनब बीबी (पाकिस्तान)
उत्तर: ब. रूमेसा गेलगी (तुर्की)
3. हेग (नीदरलैंड्स) में स्थित संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?
अ. 5 वर्ष
ब. 7 वर्ष
स. 9 वर्ष
द. 6 वर्ष
उत्तर: स. 9 वर्ष
4. सिखों के 10वें गुरु गोबिन्द सिंह किसके पुत्र थे?
अ. गुरु तेग बहादुर
ब. गुरु रामदास
स. गुरु अर्जन देव
द. गुरु नानक देव
उत्तर: अ. गुरु तेग बहादुर
5. मध्यप्रदेश की पहली कल्चर लैब कहाँ स्थापित की गई है?
अ. इन्दौर
ब. रतलाम
स. उज्जैन
द. छिन्दवाड़ा
उत्तर: अ. इन्दौर