मध्यप्रदेश समूह 2 उपसमूह 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा – 8 नवम्बर 2025
1. भारत सरकार का नीति आयोग (नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) कब से अस्तित्व में आया है?
अ. 1 अप्रैल, 2016 से
ब. 1 अप्रैल, 2014 से
स. 1 जनवरी, 2018 से
द. 1 जनवरी, 2015 से
उत्तर: द. 1 जनवरी, 2015 से
2. मनुष्य की किन कोशिकाओं (सेल्स) में हीमोग्लोबिन पाया जाता है?
अ. श्वेत रक्त कोशिकाएँ (व्हाइट ब्लड सेल्स)
ब. लाल रक्त कोशिकाएँ (रेड ब्लड सेल्स)
स. प्लेटलेट्स
द. उपरोक्त सभी में
उत्तर: ब. लाल रक्त कोशिकाएँ (रेड ब्लड सेल्स)
3. मध्यप्रदेश का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय कौन-सा है?
अ. विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन
ब. डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर
स. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर
द. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर
उत्तर: ब. डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर
4. प्रथम विश्व जलवायु (वर्ल्ड क्लाइमेट) सम्मेलन का आयोजन किस शहर में हुआ था?
अ. जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
ब. टोकियो (जापान)
स. न्यूयॉर्क (अमेरिका)
द. पेरिस (फ्रांस)
उत्तर: अ. जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
5. भारत के कौन-से राज्य में कोलार स्वर्ण खदान (गोल्ड माइन) स्थित है?
अ. केरल
ब. तमिलनाडु
स. कर्नाटक
द. ओडिशा
उत्तर: स. कर्नाटक