मध्यप्रदेश सहायक प्राध्यापक (सेट) भर्ती परीक्षा 2025 - इतिहास प्रश्नोत्तर (12 नवम्बर 2025)
मध्यप्रदेश सहायक प्राध्यापक (सेट) भर्ती परीक्षा 2025
इतिहास के प्रश्नोत्तर (12 नवम्बर 2025)
1. गौतम बुद्ध की पूर्व-जीवनकथाओं का सर्वप्रथम अंकन कहाँ की कला में किया गया था?
- अ. अशोक का सारनाथ स्तम्भ
- ब. भरहुत स्तूप
- स. अजन्ता की गुफाएँ
- द. एलोरा की गुफाएँ
उत्तर - ब. भरहुत स्तूप
2. सातवाहनों की राजकीय भाषा थी-
- अ. प्राकृत
- ब. संस्कृत
- स. अपभ्रंश
- द. तेलुगू
उत्तर - अ. प्राकृत
3. जलकर का साक्ष्य किनके अभिलेखों में प्राप्त होता है?
- अ. प्रतिहार
- ब. गहडवाल
- स. चालुक्य
- द. राष्ट्रकूट
उत्तर - द. राष्ट्रकूट
4. रहनुमाई ‘मज्दयासन सभा’ की स्थापना 1851 में पारसियों के सामाजिक-धार्मिक सुधारों का सूत्रपात करने के लिए हुई थी। इसके संस्थापकों की सूची में किसका नाम नहीं है?
- अ. नौरोजी फुरदोनजी
- ब. दादाभाई नौरोजी
- स. एस.एस. बंगाली
- द. मोतीलाल नेहरू
उत्तर - द. मोतीलाल नेहरू
5. निम्नलिखित में से किसने गाँधी-इर्विन समझौते का प्रारूप तैयार किया था?
- अ. महात्मा गाँधी ने
- ब. लॉर्ड इर्विन ने
- स. हर्बर्ट इमर्सन ने
- द. उक्त में से कोई नहीं
उत्तर - स. हर्बर्ट इमर्सन ने
Usefull Links
Latest News
Blog



