मध्यप्रदेश सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 28-11-2025 - अर्थशास्त्र प्रश्न
मध्यप्रदेश सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा – 28-11-2025
विषय: अर्थशास्त्र
-
अवस्फीति का कारण है-
- अ. मुद्रा की पूर्ति की तुलना में वस्तुओं और सेवाओं की कमी
- ब. निर्यात की तुलना में आयात की कमी
- स. वस्तुओं और सेवाओं की पूर्ति की तुलना में मुद्रा की पूर्ति की कमी
- द. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: स. वस्तुओं और सेवाओं की पूर्ति की तुलना में मुद्रा की पूर्ति की कमी
-
निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही सुमेलित नहीं है?
- अ. मुद्रास्फीति अन्यायपूर्ण है, किन्तु मुद्रा संकुचन अनुपयुक्त है – जे.एम. कीन्स
- ब. मुद्रा एक पर्दा है – ए.सी. पीगू
- स. मुद्रास्फीति की डाकू से तुलना की जा सकती है – सी.एन. वकील
- द. मुद्रा वह है जो मुद्रा का कार्य करे – क्राउथर
उत्तर: द. मुद्रा वह है जो मुद्रा का कार्य करे – क्राउथर
-
निम्नलिखित में से कौन सा सार्वजनिक व्यय का नियम नहीं है?
- अ. मितव्ययिता का नियम
- ब. स्वीकृति का नियम
- स. अतिरेक का नियम
- द. निश्चितता का नियम
उत्तर: द. निश्चितता का नियम
-
प्रत्यक्ष करों के संदर्भ में-
- अ. करापात तथा कराघात एक ही व्यक्ति पर होता है
- ब. व्यय योग्य आय बढ़ती है
- स. कर का अग्रान्तरण होता है
- द. कर का पश्चान्तरण होता है
उत्तर: अ. करापात तथा कराघात एक ही व्यक्ति पर होता है
-
शून्य आधारित बजटिंग से अभिप्राय है-
- अ. बजट के पिछले वर्ष के विनियोजनों के आधार पर विनियोजन करना
- ब. एक वर्ष की समयावधि में न पूर्ण होने वाली योजनाओं की समाप्ति
- स. प्रत्येक बार विनियोजनों का नवीन औचित्य
- द. सामूहिक निर्णय आधार पर विनियोजनों को निश्चित करना
उत्तर: स. प्रत्येक बार विनियोजनों का नवीन औचित्य