Madhya Pradesh Assistant Professor Recruitment Exam 28-11-2025 - Political Science Questions
मध्यप्रदेश सहायक प्राध्यापक (सेट) भर्ती परीक्षा – 28-11-2025
विषय: राजनीति शास्त्र
-
निम्नलिखित में से कौनसे वक्तव्य भारत के सुप्रीम कोर्ट के लिए सही हैं? अपने उत्तर का चयन कूट की सहायता से कीजिए-
- 1. उसके पास भारत के किसी भी न्यायालय की अपील सुनने का अधिकार है।
- 2. उसके पास केवल परामर्शकारी सहायता देने की शक्ति है राष्ट्रपति के द्वारा पूछे गए प्रश्न या कानून के सम्बन्ध में।
- 3. सुप्रीम कोर्ट के जजों की तनख्वाह संसद के वोट द्वारा तय होती है।
- 4. इसका क्षेत्राधिकार भारत के सभी न्यायालयों पर बाधित है।
कूट:
- अ. 1 और 3
- ब. 2 और 4
- स. 2,3 और 4
- द. 1,2 और 4
उत्तर: द. 1,2 और 4
-
निम्नलिखित में से किस एक समिति के द्वारा भारत के संविधान में ‘मौलिक कत्र्तव्यों’ को सम्मिलित करने की संस्तुति की गई?
- अ. स्वर्णसिंह समिति
- ब. त्रेहान समिति
- स. मेहता समिति
- द. आयंगर समिति
उत्तर: अ. स्वर्णसिंह समिति
-
निम्नलिखित में से कौनसा एक समवर्ती सूची का विषय है?
- अ. पुलिस
- ब. आपराधिक मामले
- स. रेडियो तथा दूरदर्शन
- द. वैदेशिक मामले
उत्तर: ब. आपराधिक मामले
-
निम्नलिखित में से किस रिट के अधीन किसी व्यक्ति को ऐसे काम को करने से रोका जा सकता है जिसके लिए वह विधि के अनुसार सक्षम नहीं है?
- अ. परमादेश
- ब. अधिकार पृच्छा
- स. उत्प्रेषण
- द. प्रतिषेध
उत्तर: द. प्रतिषेध
-
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में धन विधेयक परिभाषित है?
- अ. अनुच्छेद-80
- ब. अनुच्छेद-110
- स. अनुच्छेद-150
- द. अनुच्छेद-118
उत्तर: ब. अनुच्छेद-110