नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य
सिंधु जल संधि स्थगित
पिछले दिनों पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। यह समझौता 1960 में हुआ था, जो सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के जल के उपयोग और वितरण से संबंधित है।
जन्म प्रमाण पत्र डिजी लॉकर से जुड़े
दिल्ली नगर निगम ने नागरिकों के लिए जन्म प्रमाण पत्रों को डिजी लॉकर से जोड़ दिया है। अब नागरिक अपने जन्म प्रमाण पत्र डिजी लॉकर पर देख सकेंगे। यह सुविधा 2015 के बाद जारी किए गए प्रमाण पत्रों के लिए उपलब्ध है।
सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री
70 वर्षीय डोनाल्ड पेटिट अंतरिक्ष में 220 दिन बिताने के बाद पृथ्वी पर वापस लौटे। पेटिट दो रूसी यात्रियों के साथ सोयुज एमएस-26 कैप्सूल में वापस आए। यह मिशन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर हुआ था।