संयुक्त भर्ती परीक्षा - 11-3-2025 प्रश्न और उत्तर
1. एथिलीन एक ______ अणु है।
A: दिए गए सभी विकल्प
B: आयनिक
C: ध्रुवीय
D: अध्रुवीय
उत्तर: D अध्रुवीय
2. निकट-दृष्टि दोष के उत्पन्न होने के कारण है –
1. अभिनेत्र लेंस की वक्रता का अत्यधिक होना।
2. नेत्र गोलक का लंबा हो जाना।
सही कोड चुनें:
A: केवल 2
B: न तो 1 और न ही 2
C: या तो 1 या 2
D: केवल 1
उत्तर: C या तो 1 या 2
3. एमएस वर्ड में कौनसा टूल, अक्षरों के बीच समान अंतर लाता है?
A: स्केलिंग
B: स्ट्रेचिंग
C: एक्सपेंडिंग या कंडेन्सिंग
D: कंटेक्सटुअल टूल
उत्तर: C एक्सपेंडिंग या कंडेन्सिंग
4. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द का चयन करें:
विद्युत् धाराः एम्पीयरः : प्रतिरोध: ?
A: वाल्ट
B: ओम
C: पास्कल
D: फैरड
उत्तर: B ओम
5. एक व्यक्ति 21.6 कि मी /घंटा की गति से एक वृत्ताकार मैदान की परिधि के साथ दौड़ता है और 1 मिनट और 6 सेकंड में एक चक्कर पूरा करता है। मैदान का क्षेत्रफल क्या है?
A: 11088 वर्गमीटर
B: 9856 वर्गमीटर
C: 9702 वर्गमीटर
D: 12474 वर्गमीटर
उत्तर: D 12474 वर्गमीटर