समूह-2 उपसमूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 - करेंट अफेयर्स, विज्ञान एवं भाषा प्रश्न
समूह-2 उपसमूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा – 1 नवम्बर 2025
खंड: करेंट अफेयर्स, सामान्य विज्ञान, गणित, हिंदी व्याकरण एवं अंग्रेजी भाषा
1. भारत का पहला PPP ग्रीन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट किस शहर में शुरू होगा?
- A. इंदौर
- B. भोपाल
- C. ग्वालियर
- D. जबलपुर
उत्तर: A. इंदौर
2. जल का क्वथनांक बिंदु होता है -
- A. सदैव 100°C
- B. वायुमंडलीय दाब पर निर्भर करता है
- C. पात्र किस पदार्थ का बना है इस पर निर्भर करता है
- D. सापेक्ष आर्द्रता पर निर्भर करता है
उत्तर: B. वायुमंडलीय दाब पर निर्भर करता है
3. एक त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी भुजाएँ 28 सेमी, 21 सेमी और 35 सेमी हैं।
- A. 258 सेमी²
- B. 200 सेमी²
- C. 294 सेमी²
- D. 205 सेमी²
उत्तर: C. 294 सेमी²
4. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द कर्मधारय समास का सही उदाहरण नहीं है?
- A. वीरबाला
- B. कुमारश्रमणा
- C. सन्मार्ग
- D. पवनाशन
उत्तर: D. पवनाशन
5. निम्नलिखित अंग्रेजी शब्द का समानार्थी शब्द चुनिए:
Deceptive
- A. Biased
- B. Esteemed
- C. Misleading
- D. Conventional
उत्तर: C. Misleading