सामान्य ज्ञान के तथ्य - 13 फरवरी 2026


सामान्य ज्ञान के तथ्य – 13 फरवरी 2026

  • थान्या नाथन सी केरल की पहली 100 प्रतिशत दृष्टिहीन महिला जज बनने जा रही हैं। उन्होंने पर्सन विद डिसेबिलिटी कैटेगरी में टॉप किया है। 24 वर्षीय थान्या देश की दूसरी 100 प्रतिशत ब्लाइंड जज होंगी। वर्ष 2013 में राजस्थान के ब्रह्मानंद शर्मा भारत के पहले ब्लाइंड जज बने थे। दुनिया के पहले 100 प्रतिशत ब्लाइंड जज यूनाइटेड किंगडम के सर जॉन एंथोनी वॉल थे।
  • इसरो ने चंद्रयान-4 मिशन के लिए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास मॉन्स माउंटन नामक सुरक्षित लैंडिंग साइट को चिन्हित किया है। यह मिशन वर्ष 2028 में प्रस्तावित है। यह भारत का पहला चंद्र सैंपल-रिटर्न मिशन होगा, जिसमें चंद्रमा से नमूने पृथ्वी पर लाए जाएंगे।
  • इंग्लैंड के जॉस बटलर टी20 वर्ल्ड कप में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 36 मैचों में 1039 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन विराट कोहली के हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं।
  • यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के अनुसार, LEED ग्रीन बिल्डिंग स्पेस में चीन पहले और भारत दूसरे स्थान पर है। इस सूची में अमेरिका शामिल नहीं है। भारत में अब तक 16 मिलियन ग्रॉस स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल को LEED ग्रीन सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है।
  • जर्मनी के नूरेमबर्ग में आयोजित जैविक उत्पाद व्यापार मेले बायोफैच में भारत को वर्ष का “सर्वश्रेष्ठ देश” सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान 14 वर्षों बाद भारत को मिला है। इस मेले में भारत से 67 प्रदर्शकों ने भाग लिया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे