बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा - मतदान 6 और 11 नवंबर को, परिणाम 14 नवंबर को


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा

भारत के चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बिहार चुनाव की तारीखों की औपचारिक घोषणा कर दी है। राजनीतिक दलों ने भी चुनाव को लेकर कमर कस ली है।

बिहार में इस बार दो चरणों6 नवंबर11 नवंबर14 नवंबर

पहले चरण में मतदान वाले जिले

पटना, सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सिवान और गोपालगंज में पहले चरण में मतदान होगा।

अन्य जिलों में दूसरे चरण

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - पहला चरण

  • कुल सीटें: 121
  • नोटिफिकेशन की तारीख: 10 अक्टूबर 2025
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025
  • नामांकन की जांच: 18 अक्टूबर 2025
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
  • मतदान की तारीख: 6 नवंबर 2025
  • परिणाम की घोषणा: 14 नवंबर 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - दूसरा चरण

  • कुल सीटें: 122
  • नोटिफिकेशन की तारीख: 13 अक्टूबर 2025
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
  • नामांकन की जांच: 21 अक्टूबर 2025
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025
  • मतदान की तारीख: 11 नवंबर 2025
  • परिणाम की घोषणा: 14 नवंबर 2025

आदर्श आचार संहिता और चुनाव निगरानी

मंगलवार को बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) विनोद सिंह गुंजियाल की अध्यक्षता में राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक हुई। इसमें चुनाव की तैयारियों और आदर्श आचार संहिता (MCC) को लेकर चर्चा की गई।

6 अक्टूबर 2025 से ही पूरे राज्य में MCC तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया गया है कि वे चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा C-VIGIL मोबाइल ऐप जारी किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।

इसके अलावा, राज्य और जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति (MCMC) का गठन किया गया है, जो टीवी, अखबार और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों की पूर्व अनुमति प्रक्रिया को देखेगी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika December 2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे