15 Of The Best Documentaries On Double Glazing Windows Twickenham

समुद्र विज्ञान अर्थात ओशियनोग्राफी के अंतर्गत समुद्र से संबंधित सभी पहलुओं का गहन अध्ययन किया जाता है। गौरतलब है कि समुद्र विज्ञान एक अंतर्विषयक विज्ञान है जो कि जीव विज्ञान, भू-विज्ञान, मौसम विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा भौतिक विज्ञान के सिद्धांतों को एकीकृत करता है। समुद्र विज्ञान के अंतर्गत नमूने एकत्र करना, सर्वेक्षण करना, सागर में अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए आँकड़ों का विश्लेषण करना जैसे अनेक कार्य सम्मिलित हैं। यह करियर रिसर्च ओरिएंटेड है इसलिए आपको दीर्घावधियों के लिए समुद्र में रहना होता है तथा इस दौरान समुद्र की सभी चुनौतियों तथा जोखिमों का सामना भी करना पड़ता है। समुद्र विज्ञान का कोर्स करने के उपरांत विभिन्न सरकारी तथा निजी संस्थानों में वैज्ञानिक, इंजीनियर अथवा तकनीशियन के रूप में रोजगार के उजले अवसर हैं। सरकारी क्षेत्र के संगठनों में आप ऑयल इंडिया, भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण संगठन, भारतीय मौसम वैज्ञानिक सर्वेक्षण संगठन तथा समुद्र विज्ञान विभाग आदि में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। समुद्री उद्योग, उत्पादों तथा अनुसंधान में रुचि रखने वाली निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ भी योग्य एवं प्रशिक्षित युवाओं को काफी अच्छे वेतनमान पर रोजगार के विभिन्न अवसर प्रदान करती हैं। हमारे देश के कई विश्वविद्यालय समुद्र विज्ञान में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा डॉक्टरेट उपाधि प्रदान करते हैं। ओशियनोग्राफी में स्नातक उपाधि प्राप्त करने के लिए 12वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान विषय से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस कोर्स में प्रवेश एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर दिया जाता है। स्नातकोत्तर स्तर पर मरीन बायोलॉजी, समुद्री भू विज्ञान, समुद्री भू-भौतिकी, रसायन समुद्री विज्ञान, भौतिक समुद्र विज्ञान, मौसम विज्ञान तथा ओशन लाइफ साइंसेज में एमएससी की जा सकती है। इसके उपरांत एम.फिल तथा पीएचडी भी की जा सकती है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ओशनोग्राफी, गोआ, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टॉपिकल मीटीरियोलॉजी, पुणे, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज एजुकेशन, मुंबई, कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता आदि समुद्र विज्ञान से संबंधित कोर्स संचालित करते हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika January 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika December 2025
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान