13 अक्टूबर-वुहानओपनः टॉप सीड सबालेंका की खिताबी हैट्रिक
बेलारूस की 26 वर्षीय आर्यना सबालेंका ने वुहान में अविजित रहते हुए इस साल महिला एकल मुकाबले में अपना चौथा टाइटल जीता। आर्यना सबालेंका ने 13 अक्टूबर को महिला एकल फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार वुहान ओपन का खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में स्थानीय चीनी खिलाड़ी झेंग किन्वेन को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 6-3, 5-7, 6-3 से हराया। इस जीत के साथ वह तीसरी बार वुहान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई। इस साल ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में भी आर्यना सबालेंका ने झेंग किन्वेन को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
Useful Links
Latest News
Blog



