ब्रिटेन में सारिना विगमैन को मानद डेमहुड से सम्मानित


ब्रिटेन में डेमहुड से हुई सम्मानित

इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच सारिना विगमैन को मानद डेमहुड से सम्मानित किया गया है। किंग चार्ल्स तृतीय की ओर से नए साल के अवसर पर सम्मानित किए जाने वाले व्यक्तियों की सूची में नीदरलैंड की रहने वाली 56 वर्षीय कोच सारिना विगमैन का नाम भी शामिल है।

विगमैन के कोच रहते हुए इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने इस वर्ष गर्मियों में लगातार दूसरी बार यूरो कप का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा, उनकी अगुवाई में टीम 2023 में महिला फुटबॉल विश्व कप के फाइनल तक भी पहुंची थी।

सम्मान मिलने पर सारिना विगमैन ने कहा, “जब मैं पहली बार इंग्लैंड आई थी, तो मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मुझे इतना सम्मान और स्नेह मिलेगा। मैं प्रशंसकों का उनके निरंतर समर्थन के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं।”




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे