ग्वालियर में बना हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का विश्व रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तानसेन संगीत समारोह 2024 के शुभारंभ अवसर पर हिंदुस्तानी शास्त्रीय बैण्ड के कलाकारों को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज वाद्य-यंत्र प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय संस्कृति में संगीत की प्राचीन विरासत को पुनर्जीवित करने का माध्यम है। संगीत सम्राट तानसेन, महारानी लक्ष्मीबाई, महादजी सिंधिया, राजमाता सिंधिया, और जैन तीर्थंकर जैसी महान विभूतियों के योगदान को दर्शाती है।
546 कलाकारों का अद्वितीय प्रदर्शन
546 कलाकारों द्वारा वायलिन, हारमोनियम, सारंगी, बांसुरी, सरोद, संतूर, शहनाई, पखावज और तबला जैसे 8 शास्त्रीय वाद्य यंत्रों की सामूहिक प्रस्तुति ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस प्रदर्शन का समन्वयन प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार ने किया।
यह सामूहिक प्रदर्शन 9 मिनट तक चला और इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस अवसर पर यादव ने कहा कि ग्वालियर संगीत सम्राट तानसेन की साधना स्थली और ख्याल गायकी का उद्गम स्थल रहा है। राजा मानसिंह तोमर से लेकर सिंधिया परिवार तक सभी ने संगीत की परंपरा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
तानसेन की 100वीं जयंती के अवसर पर इस अद्भुत सामूहिक प्रदर्शन ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाई पर पहुंचाया।
BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material-
2023 yearbook for 2024 exams E-Book Price only -50 Rs
Buy pratiyogitanirdeshika – Study Material
MPPSC – Assistant Professor Exam Price Only – Rs250.
Buy pratiyogitanirdeshika – Study Material
Aabkari Aarkshak 2024-25 Exam Price Only – Rs250.