विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: मीट रेकॉर्ड के साथ महिलाओं की 100 मीटर रेस जीती, पहली बार जीता कोई बड़ा खिताब

फ्रेजर-प्राइस का तिलिस्म तोड़ा रिचर्डसन बनीं फर्राटा क्वीन
अमरीका की 23 वर्षीय शा’कैरी रिचर्डसन विश्व की नई फर्राटा क्वीन बन गई हैं। रिचर्डसन ने यहां महिलाओं की 100 मीटर फर्राटा दौड़ 10.65 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने चैंपियनशिप रेकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं पांच बार की चैंपियन शैली एन फ्रेजर-प्राइस 10.77 सेकंड के साथ कांस्य पदक ही जीत सकीं, जबकि शेरिका जैक्सन (10.72) ने रजत जीता।

फ्रेजर प्राइस ने तोड़ा बोल्ट का रेकॉर्ड
जमैका की शैली एन फ्रेजर प्राइस ने 100 मीटर दौड़ का कांस्य पदक जीतने के साथ ही दिग्गज धावक उसैन बोल्ट का रेकॉर्ड तोड़ दिया। वे विश्व चैंपियनशिप में जमैका की सबसे सफल एथलीट बन गई हैं। फ्रेजर प्राइस का यह चैंपियनशिप में 15वां पदक है, जबकि बोल्ट ने 14 पदक जीते थे।

रिचर्डसन ने पूरी की 100 मीटर फर्राटा दौड़
जमैकन स्प्रिंटर फ्रेजर-प्राइस ने पहली बार विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 2009 बर्लिन, 2013 मॉस्को, 2015 बीजिंग, 2019 दोहा और 2022 यूजीन विश्व चैंपियनशिप में 100 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। लेकिन इस बार वे चूक गईं।

बुर्किना फासो के ह्यूजेस विजेता
पुरुषों की ट्रिपल जंप में बुर्किना फासो के ह्यूजेस फैब्रिसन जैंगो ने 17.64 मीटर की छलांग के साथ अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। ओलंपिक चैंपियन स्वीडन के डैनियल स्टाल ने 71.46 मी के साथ डिस्कस थ्रो स्पर्धा जीती।