विराट का ऐतिहासिक मुकाम — 52वां वन-डे शतक


विराट मुकाम...52वाँ वन-डे शतक

विराट कोहली का यह 83वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। सचिन तेंदुलकर के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब विराट के नाम सबसे अधिक 83 शतक हो गए हैं। कमाल की बात यह है कि मौजूदा दौर में जितने शतक विराट के नाम हैं, उतने शतकों की कल्पना भी दुनिया के किसी क्रिकेटर के लिए मुश्किल नजर आती है।

विराट ने मार्को यानसन की गेंद पर चौका लगाकर 102 गेंदों में अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने इस शतकीय पारी में 7 चौके और 5 चौकों की मदद से यह मील का पत्थर छुआ। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर शुरुआत से ही विराट के फुटवर्क के मुरीद दिखाई दिए।

मैच शुरू होने से पहले ही गावस्कर ने कहा था, “विराट ने इस रांची के मैदान पर 2 शतक, 1 अर्धशतक और एक हाफ सेंचुरी के करीब की पारी खेली है। वैसे उन्हें किसी मैदान के रिकॉर्ड की जरूरत नहीं है।” कॉमेंट्री बॉक्स में गावस्कर के साथ रवि शास्त्री और दीपदास गुप्ता भी विराट की पारी के कायल नज़र आए।

वनडे क्रिकेट में अब विराट के नाम सबसे ज्यादा 52 शतक हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम 49 शतक और रोहित शर्मा के नाम 33 शतक हैं। दरअसल, वनडे क्रिकेट में विराट कोहली को अब तक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी कहा जा सकता है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे