वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे, प्रदेशभर में उत्सव


वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे, प्रदेशभर में उत्सव

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशभर में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष उत्सव और जागरूकता अभियान चलाएगी। इसी क्रम में, भाजपा मथुरा महानगर द्वारा 6 नवंबर को होली गेट स्थित अंतापाड़ा में महानगर अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने बताया कि अभियान की शुरुआत 7 नवंबर को होगी। इस दिन महानगर के 12 मंडलों में विभिन्न स्थानों पर 150 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सामूहिक 'वंदे मातरम्' गायन और सभाएं आयोजित की जाएंगी।

इसके बाद, 8 से 15 नवंबर तक महानगर के सभी सेक्टरों में राष्ट्रगीत गायन, जनसभाएं और राष्ट्रभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

राजू यादव ने यह भी बताया कि विधानसभा स्तर पर सांसदों और विधायकों के नेतृत्व में 'वंदे मातरम्' गायन कार्यक्रम होंगे। मंडल स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सामूहिक गायन का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के दौरान जनता को 'वंदे मातरम्' के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता संग्राम में इसकी प्रेरक भूमिका और राष्ट्रहित में इसके सांस्कृतिक प्रभाव के बारे में जानकारी दी जाएगी।

महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने 'वंदे मातरम्' को राष्ट्र की आत्मा और देशभक्ति का प्रतीक बताया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे