राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश की ओर से कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2023 से शुरू होकर 16 नवंबर 2023 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
भर्ती में चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। अभ्यर्थी ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग/ जीएनएम/ बीएएमएस उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही 1 सितंबर 2023 की स्थिति में वैध एवं जीवित पंजीयन होना चाहिए।