ईरान समेत 75 देशों के नागरिकों को अमेरिका नहीं देगा वीजा


ईरान समेत 75 देशों के नागरिकों को अमेरिका नहीं देगा वीजा

अमेरिका ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 75 देशों के नागरिकों के लिए वीजा प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने इन देशों के लिए सभी प्रकार के वीजा प्रोसेस को निलंबित कर दिया है। इस सूची में रूस, अफगानिस्तान, ईरान समेत कई देश शामिल हैं।

इस कदम के पीछे अमेरिका का उद्देश्य ऐसे आवेदकों को रोकना है, जो भविष्य में सार्वजनिक लाभों पर बोझ बन सकते हैं। फॉक्स न्यूज के अनुसार, स्टेट डिपार्टमेंट के एक ज्ञापन में कांसुलर अधिकारियों को मौजूदा कानून के तहत वीजा देने से इनकार करने का निर्देश दिया गया है, जब तक कि स्क्रीनिंग और जांच प्रक्रियाओं का पुनर्मूल्यांकन नहीं हो जाता।

इस सूची में सोमालिया, रूस, अफगानिस्तान, ब्राजील, ईरान, इराक, मिस्र, नाइजीरिया, थाईलैंड, यमन सहित कई अन्य देश शामिल हैं। इन देशों के नागरिकों को अब अमेरिका का वीजा नहीं दिया जाएगा। यह रोक 21 जनवरी से लागू होगी और वीजा प्रक्रिया की समीक्षा पूरी होने तक अनिश्चित काल तक जारी रहेगी।

गौरतलब है कि मिनेसोटा में सामने आए एक बड़े घोटाले के बाद सोमालिया संघीय एजेंसियों की कड़ी निगरानी में आ गया है। इस घोटाले में शामिल कई लोग सोमाली नागरिक या सोमाली-अमेरिकी पाए गए हैं।

नवंबर 2025 में स्टेट डिपार्टमेंट ने दुनिया भर के अमेरिकी दूतावासों को निर्देश भेजे थे, जिनमें तथाकथित ‘सार्वजनिक प्रभार’ नियम के तहत सख्त स्क्रीनिंग लागू करने को कहा गया था। इसके अनुसार, स्वास्थ्य, आयु, अंग्रेजी भाषा की दक्षता, वित्तीय स्थिति और दीर्घकालिक चिकित्सा देखभाल की संभावित आवश्यकता जैसे कारकों के आधार पर वीजा आवेदन अस्वीकार किए जा सकते हैं।

अधिक उम्र या अधिक वजन वाले आवेदकों के साथ-साथ उन लोगों के आवेदन भी खारिज किए जा सकते हैं, जिन्होंने पहले सरकारी नकद सहायता ली हो या किसी संस्था में रह चुके हों।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा, “विभाग अपने दीर्घकालिक अधिकार का उपयोग करते हुए उन संभावित प्रवासियों को अयोग्य घोषित करेगा, जो संयुक्त राज्य अमेरिका पर सार्वजनिक बोझ बन सकते हैं और अमेरिकी नागरिकों की उदारता का दुरुपयोग करेंगे।”




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे