यूआईडीएआई ने लॉन्च किया आधार का शुभंकर उदय


यूआईडीएआई ने लॉन्च किया आधार का शुभंकर उदय

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 9 जनवरी को आधार का शुभंकर उदय लॉन्च किया। यह शुभंकर लोगों को आधार सेवाओं की जानकारी सरल और सुलभ रूप से देने के लिए बनाया गया है। उदय आधार से संबंधित सेवाओं जैसे अपडेट, प्रमाणीकरण, ऑफलाइन सत्यापन, जानकारी साझा करना, नई तकनीक अपनाना और दायित्वपूर्ण उपयोग को समझने में मदद करेगा।

शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता में केरल के त्रिशूर के अरुण गोकुल ने प्रथम पुरस्कार जीता, महाराष्ट्र के पुणे के इदरीस दवाईवाला ने द्वितीय पुरस्कार और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी कृष्णा शर्मा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। शुभंकर नामकरण प्रतियोगिता में भोपाल की रिया जैन ने प्रथम पुरस्कार जीता, इदरीस दवाईवाला ने द्वितीय और हैदराबाद के महाराज सरन चेल्लापिल्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यूआईडीएआई अध्यक्ष नीलकंठ मिश्रा ने तिरुअनंतपुरम में आयोजित समारोह में शुभंकर जारी किया और विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह शुभंकर भारत के एक अरब से अधिक लोगों के लिए आधार से संबंधित संचार को सरल, अधिक समावेशी और सुलभ बनाने की यूआईडीएआई की निरंतर कोशिश का प्रतीक है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे