तुर्किये में 15 साल से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक का प्रस्ताव


तुर्कियेः 15 साल से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक की तैयारी

तुर्किये में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया जा सकता है। संसद में एक बिल पेश किया गया है, जिसमें 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने और प्लेटफॉर्म्स पर सख्त नियम लागू करने का प्रस्ताव है।

तुर्किये की संसद में मंगलवार को इस कानून के मसौदे पर बहस शुरू हुई, जो भविष्य में बच्चों की डिजिटल जिंदगी को पूरी तरह बदल सकता है।

इस प्रस्ताव के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है।

तुर्किये अब उन देशों की सूची में शामिल हो रहा है जो युवाओं को सोशल मीडिया के संभावित नुकसान से दूर रखने के प्रयास कर रहे हैं।

यदि यह प्रस्ताव कानून बनता है, तो यूट्यूब, टिकटॉक, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स को अपने सिस्टम में बड़े बदलाव करने होंगे।

उन्हें मजबूत आयु सत्यापन (एज वेरिफिकेशन) सिस्टम लागू करना होगा और माता-पिता को नियंत्रण देने के लिए पैरेंटल कंट्रोल टूल्स भी उपलब्ध कराने होंगे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे