हांगझोऊ एशियाई खेल 2023 में भारत को कुल 107 पदक

23 सितंबर 2023 से 8 अक्तूबर 2023 तक हांगझोऊ, चीन में संपन्न 19वें एशियाई खेल में भारत ने पदकों का शतक पूरा किया और कुल 107 पदक जीते। भारत के लिए हांगझोऊ में महिला शूटिंग टीम ने 24 सितंबर को पदक का खाता खोला था और पुरुष शतरंज टीम ने आखिरी पदक जीता। भारत को तीरंदाजी और एथलीट में मिले पदकों ने भारत के 100 पदक पूरे करने में अहम योगदान दिया। पहली बार भारत ने अपना शतक पूरा किया। 2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 70 पदक अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉर्ड बनाया था। इस बार भारत ने एशियाई खेलों में 2018 की तुलना में 52 प्रतिशत अधिक पदक अर्जित किए। इस संस्करण में, भारतीय टीम को अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार कर लिया। पहली बार भारत ने 100 से ज्यादा पदक हासिल किए। इसमें भारत ने 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य समेत कुल 107 पदक जीते।

पदकों के अलावा, हांगझोऊ ने 74 पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा की पेशकश भी की जिसमें तीरंदाजी में 6, आर्टिस्टिक स्विमिंग में 10, बॉक्सिंग में 34, ब्रेकिंग में 2, हॉकी में 2, मॉडर्न पेंटाथलॉन में 10, नौकायन में 6, टेनिस में 2 और वाटर पोलो में 2 शामिल थे।

भारत ने कुल मिलाकर छह कोटा हासिल किए - बॉक्सिंग में चार (निकहत जरीन, प्रीति पवार, परवीन हुड्डा, लवलीना बोरगोहेन) और एथलेटिक्स (किशोर जेना) और पुरुष हॉकी में एक-एक।

हांगझोऊ ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में पीआर श्रीजेश भारत के ध्वजवाहक थे। एशियाई खेल का अगला संस्करण जापान में साल 2026 में आयोजित किया जाएगा।