टाइम मैगजीन 2026: दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची


टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की

टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है, जिसमें भारतीय और भारतवंशी हस्तियों को भी शामिल किया गया है।

इस प्रतिष्ठित सूची में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर, प्रसिद्ध शेफ विकास खन्ना और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को शामिल किया गया है।

15 अप्रैल को जारी इस सूची में वित्त, मनोरंजन, प्रौद्योगिकी, खेल, सामाजिक कार्य और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं।

इस सूची में राल्फ लारेन, केट हडसन, एथन हॉक, मार्क केली और हिलेरी नाइट जैसे नाम भी शामिल हैं।

रणबीर कपूर ने अभी तक इस सम्मान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, टाइम मैगजीन में उनकी प्रोफाइल अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा:

“कुछ अभिनेता विरासत पाने के लिए संघर्ष करते हैं और कुछ अपनी कला से खुद विरासत बनाते हैं। रणबीर कपूर उसी श्रेणी में आते हैं।”

वहीं, शेफ विकास खन्ना ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा:

“टाइम 2026 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। यह सम्मान मेरी दादी, मां और बहन की वजह से है, जिन्होंने हमेशा मुझ पर भरोसा किया। यह उपलब्धि भारत और हमारी समृद्ध पाक कला की विरासत की जीत है, जिसे दुनिया भर में सराहा जाता है।”




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे