तीन विज्ञानियों को संयुक्त रूप से मिलेगा भौतिकी का नोबेल

साल 2023 के लिए भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों का एलान 3 अक्टूबर को कर दिया गया है। भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में तीन लोगों को नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिक विज्ञान में 2023 का नोबेल पुरस्कार पियरे एगोस्टिनी फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एलहुइलियर को देने का निर्णय लिया है। यह पुरस्कार पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न करने वाले प्रयोगात्मक विधि को खोजने के लिए दिया गया है। इससे पहले चिकित्सा के क्षेत्र में कैटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को 2023 का नोबेल पुरस्कार मिला है।