नए साल में होंगी बंपर भर्तियां, ऑनलाइन आवेदन समेत जानिए पूरी डिटेल प्रदेश में अगले वर्ष बंपर भर्तियां होंगी। इसके लिए विभिन्न विभागों ने 81075 हजार रिक्त पदों को चिन्हित कर लिए हैं।भर्ती एजेंसियों को इनके प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। इसमें से ऊर्जा विभाग ने विभिन्न कंपनियों के लिए 2573 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी हैं। आवेदन आनलाइन 24 दिसंबर से 23 जनवरी 2025 तक एमपीआनलाइन पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने दिसंबर 2024 तक एक लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करने की घोषणा की थी। इसके अनुसार विभागों ने रिक्त पदों को चिन्हित करके भर्ती के लिए प्रस्ताव एजेंसियों को भेजने की तैयारी कर ली है। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हमें अभी तक भर्ती के लिए 81,075 हजार पद चिन्हित करके प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी दी गई हैं। इसमें सर्वाधिक 24 हजार 500 स्कूल और 20 हजार गृह विभाग के हैं। स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षकों की भर्ती करेग, जबकि गृह विभाग पुलिस आरक्षक भर्ती करने जा रहा है।
p>प्रतियोगिता निर्देशिका–मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए खरीदे-2024 की परीक्षाओं हेतु 2025 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -350 रु
BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material-
2023 yearbook for 2024 exams E-Book Price only -50 Rs
Buy pratiyogitanirdeshika – Study Material
MPPSC – Assistant Professor Exam Price Only – Rs250.