23 अगस्त को प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया।

23 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) पहली बार मनाया गया है। चंद्रयान-3 मिशन भारत का तीसरा चंद्र मिशन था, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया। इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करना था. विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ, इस मिशन ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रचा था, जिससे भारत दुनिया का चौथा देश बन गया जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है।

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश

भारत के लिए 23 अगस्त देश की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण दिन है, जो चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता के बाद पहली बार मनाया जा रहा है. भारत की अंतरिक्ष यात्रा कोई नई नहीं है इसरो ने इससे पहले भी कई बड़े अंतरिक्ष मिशन को सफल बनाया है. 23 अगस्त 2023 को, भारत ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके चौथा देश बनने का गौरव हासिल किया और पहली बार दक्षिणी ध्रुव के निकट उतरने का अद्वितीय कारनामा भी किया। चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता की याद में 23 अगस्त को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया गया है, जो भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताओं का प्रतीक है।





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे