भारत के संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की अमेरिका की सबसे ऊंची को 19 फीट ऊंची प्रतिमा का राजधानी वॉशिंगटन डीसी में अनावरण 14 अक्टूबर 2023 को किया गया। आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के अध्यक्ष राम कुमार ने कहा कि इसे स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी का नाम दिया गया है क्योंकि ना सिर्फ भारत में बल्कि हर जगह असमानता अलग अलग रूप में मौजूद है।
इस दौरान भारी संख्या में भारतीय मूल के लोग मौजूद रहे और उन्होंने 'जय भीम' के खूब नारे लगाए। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को 'स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी' का नाम दिया गया है। डॉ. आंबेडकर की यह प्रतिमा वॉशिंगटन डीसी के उपनगर मेरीलैंड में स्थापित की गई है।