सूबेदार एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 का कार्यक्रम जारी
सूबेदार एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के कुल 500 पदों पर भर्ती हेतु मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा ऑनलाइन परीक्षा 29 अप्रैल 2026 तक प्रदेश के चार शहरों — भोपाल, जबलपुर, सागर एवं सीधी में आयोजित कराई गई थी।
उक्त परीक्षा का परिणाम 18 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर घोषित किया जा चुका है।
सफल उम्मीदवारों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा, दस्तावेज परीक्षण एवं साक्षात्कार की कार्यवाही 05 जून से 11 जून 2026 तक निम्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी:
- लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद, भोपाल
- परेड ग्राउंड, 6वीं वाहिनी विसबल, रांझी, जबलपुर
ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवार म.प्र. कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट से अपना सूचना पत्र डाउनलोड कर निर्धारित शारीरिक प्रवीणता परीक्षा स्थल पर पहुंच सकते हैं।
सभी उम्मीदवारों को उनकी निर्धारित तिथि पर ही उपस्थित होना अनिवार्य है। शारीरिक प्रवीणता परीक्षा हेतु निर्धारित तिथि एवं स्थान में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान आधार ई-केवाईसी सत्यापन किया जाएगा। अतः अभ्यर्थी अपना मूल आधार कार्ड साथ लेकर आएं तथा यह सुनिश्चित करें कि उनका आधार नंबर लॉक न हो।
दस्तावेज परीक्षण हेतु उम्मीदवारों को समस्त मूल आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्वयं प्रमाणित छायाप्रति (फोटोकॉपी) साथ लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।