SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा का2006 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है। इस बार की परीक्षा (SSC Steno Exam 2024) की अधिसूचना 26 जुलाई को जारी की गई। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गईहै। उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 24 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

इस बार परीक्षा का आयोजन केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 2006 पदों के लिए किया जाएगा।

पंजीकरण

ऐसे में जो उम्मीदवार SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रेड सी और ग्रेड डी स्टेनोग्राफर की भर्ती परीक्षा (SSC Steno Exam 2024) में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.gov.in पर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लॉग-इन सेक्शन में एक्टिव पंजीकरण लिंक से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर आवंटित पंजीकरण संख्या और अपनी जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर सबमिट करके परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

 

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा (SSC Steno Exam 2024) के लिए आवेदन के दौरान निर्धारित शुल्क 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। सभी महिला उम्मीदवारों को तथा SC/ST/PwBD/ESM वर्गों के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान नहीं करना है।

 

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु

SSC की स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी परीक्षा (SSC Steno Exam 2024) में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

स्टेनोग्राफर डी के लिए इंग्लिश में 50 मिनट और हिन्दी में 65 मिनट के हिसाब से ट्रांसक्रिप्शन स्पीड जरूरी।

ग्रुप सी के लिए इंग्लिश में 40 मिनट और हिन्दी में 55 मिनट ट्रांसक्रिप्शन स्पीड जरूरी।

 

साथ ही, उम्मीदवारों की आयु परीक्षा वर्ष में 1 अगस्त को 18 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ ST/ OBC/ PWD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए आयोग द्वारा जारी परीक्षा (SSC Steno Exam 2024) अधिसूचना देखें।

 

 

 

सिलेक्शन प्रोसेस :

 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा

शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल फिटनेस टेस्ट

 





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे