27 अप्रैल को मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र, ‘नारी शक्ति वंदन’ पर होगी चर्चा


27 अप्रैल को मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र, ‘नारी शक्ति वंदन’ पर होगी चर्चा

मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 27 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें ‘नारी शक्ति वंदन’ पर चर्चा की जाएगी।

इस सत्र में महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श होगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय द्वारा औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आक्रामक रुख अपनाए हुए है, जिसके तहत देशभर में आक्रोश रैलियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसके साथ ही कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा का यह विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं के सशक्तीकरण और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे