सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को बेचारी बताया: सियासी विवाद


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद में अभिभाषण के संदर्भ में की गई टिप्पणी से सियासी घमासान मच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने सोनिया गांधी के 'पुअर लेडी' (बेचारी महिला) शब्द को अत्यंत अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने गांधी परिवार को निशाना बनाते हुए कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा जब उन्हें गरीब और थकी हुई बताकर अपमानित किया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा ने भी 'बेचारी' शब्द को सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ बताया और आरोप लगाया कि यह विपक्ष की निरंतर उपेक्षा को दर्शाता है। भाजपा के नेताओं, जिनमें किरेन रिजीजू और धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हैं, ने भी सोनिया गांधी पर तीखा हमला किया।

कांग्रेस ने सोनिया गांधी का बचाव किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी का बचाव करते हुए सफाई दी कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान नहीं कर सकतीं और भाजपा नेता उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। खरगे ने पलटवार करते हुए संसद भवन के उद्घाटन और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वास्तव में भाजपा राष्ट्रपति का अपमान कर रही है।

स्रोत: सियासी विवाद पर टिप्पणी




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे